Skip to content
digiaccess
Cover of Adrishya Tambuon Ki Khoj Main - Selected Poems of Sebastian

Paperback₹250

Buy on Amazon

Adrishya Tambuon Ki Khoj Main - Selected Poems of Sebastian

by Sebastian

201677 pagesHindi

About the book

एक ऐसे समय में जब सब ओर से हमला करता हुआ बाजार भावनाओं के संसार को निगलने में व्यस्त है, सेबास्टियन की कविताएँ राहत देती हैं क्योंकि वे खाँटी संवेदनाओं को शब्दबद्ध करतीहैं। आज जब हम एक ऐसे ठंडे संसार में जीने को विवश हैं जिसमें बड़ी से बड़ी दुर्घटनाएँ भी सनसनीखेज समाचार से अधिक महत्व नहीं रखतीं – जिनका श्रोता समाज न तो विचलित होता है, न बौखलाता है, न गुस्साता है; ऐसे वक्त में सेबास्टियन का कवि-मन छोटी-छोटी चीजों से द्रवित हो जाता है, साधारण दीखने वाली घटनाओं से विचलित हो उठता है और दैनिक जीवन की जड़ताओं से असंतुष्ट होकर, असहमत होकर, कभी व्यंग्य करता है तो कभी अपनी समानांतर दुनिया खड़ी करता है – फैंटसी की दुनिया। इस कवि के लिए काव्य सृजन कुएँ की तह में डुबकी लगाकर अभिव्यक्ति की तलाश करने जैसा है – ‘आकाश में/ एक कुंआ प्रकट हुआ/ धरती से इसका पानी/ नीला नजर आया/ बाल्टी और रस्सी के/ नीचे उतरने पर/ गरारी ने आवाज की/ आश्चर्य की बात है/ मैंने रस्सी को पकड़/ जल्दबाजी में खींचा/ कुएँ की तह में पड़ी/ कविता बाहर निकली...’ यदि यह कहा जाए कि सेबास्टियन का काव्य संसार दैनिक सामान्य जीवन से उठाए गए बिंबों का संसार है, तो अनुचित न होगा। वे एक ऐसे काव्यशिल्पी हैं जिन्हें ‘परिचित’ चीजों के नए संयोजन द्वारा ‘अद्भुत’ की सृष्टि करने में महारत हासिल है।

Contents

  • About the Translator
  • संतोष अलेक्‍स
  • जन्‍म : जनवरी 1971, केरल के तिरूवल्‍ला में।
  • शिक्षा : एम.ए., पी.एच.डी (हिंदी)
  • प्रकाशन : द्विभाषी कवि एवं बहुभाषी अनुवादक।कविता, आलोचना एवं अनुवाद की 20 किताबें प्रकाशित जिनमे मलयालम में दो कविता संग्रह दूरम (2008),जान णिनेक्‍कोरू गजल, (2013)और हिंदी में एक कविता संग्रह पांव तले की मिटटी (2013) प्रकाशित। कविताओं का अनुवाद कन्‍नड, कोंकणी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया, ओडिया, नेपाली,सेरबियाई और जर्मन भाषाओं में प्रकाशित। दो दशकों से पांच भाषाओ में अनुवाद के माध्‍यम से भारतीय साहित्‍य को समृद्ध कर रहे हैं।
  • पुरस्‍कार : पंडित नारायण देव पुरस्‍कार, द्विवागीश पुरस्‍कार (राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार), तलशेरी राघवनमास्‍टर स्‍मृति कविता पुरस्‍कार एवं प्रथम सृजनलोक सम्‍मान
  • संपर्क :तकनीकी अधिकारी, सी.आई.एफ.टी, विलिंगडन आइलैंड, कोचीन 682029
  • इ - मेल :drsantoshalex@gmail.com
  • मोबाइल :8281588229

Editions

FormatISBNPrice
Paperback9789352073689₹250Amazon

Subjects

More by Sebastian

See all →

More in Hindi and Other Indian Languages

See all →