Skip to content
digiaccess
Cover of ZINDAGI ITTEFAQ HAI(Poems)

Paperback₹295

Buy on Amazon

ZINDAGI ITTEFAQ HAI(Poems)

by Neelam Saxena Chandra

2015222 pages

About the book

अवंतिका एक उत्साही युवा पत्रकार है जो ‘न्यू यॉर्क टाइम्स’ के संपादक से मिलने के लिए न्यू यॉर्क जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के लिए तैयार है. ये मुलाक़ात नौकरी के उस प्रस्ताव के सिलसिले में होने वाली है जो उसे भारत में क्राइम रिपोर्टर की हैसियत से कड़ी मेहनत और दृढ़ता से काम करने के फलस्वरूप न्यू यॉर्क टाइम्स की ओर से मिला है. लेकिन उसे अंदाज़ा भी नहीं है कि ये छोटी सी यात्रा उसके जीवन को हमेशा के लिए बदल कर रख देगी. प्लेन में सवार होने के कुछ ही समय पहले उसे एक प्रस्ताव मिलता है जो उसे बहुत बड़ी दुविधा में डाल देता है – उसे अपने कैरियर और प्यार में से एक को चुनना है. वो इस निर्णय को टालने का प्रयास करती है ताकि इस छोटी सी यात्रा का पूरा आनंद उठा सके. प्लेन में बैठने के बाद भी वो अपने विचारों में खोई रहती है. अचानक, अपने विचारों की उथल-पुथल के बीच उसका ध्यान प्लेन के गलियारे से आते हुए एक आदमी की ओर जाता है, जिसके हाथ में गन है. इससे पहले कि वो इस बात को पचा पाती, और इस तथ्य को भी कि वे धरती से बहुत दूर, अटलांटिक महासागर के ऊपर कहीं हैं, एक झटके के साथ उसे एहसास होता है कि वो उस आदमी को पहचानती है – वो उसके अतीत का एक हिस्सा था! उत्तर भारत के छोटे शहरों से लेकर न्यू यॉर्क के आलीशान राजमार्गों तक का सफ़र तय करती ये कहानी है साहस, न्याय, प्यार, त्याग, सच की तलाश और मुश्किल फ़ैसलों की, जिसके केंद्र में है एक साधारण भारतीय लड़की, जिसकी आँखों में खुद को साबित करने की आग है. कहानी के बारे में और जानने के लिए, आपको उपन्यास पढ़ना पड़ेगा.

Editions

FormatISBNPrice
Paperback9789352070916₹295Amazon

Subjects

Fiction and Short StoriesPoetry

More by Neelam Saxena Chandra

See all →